Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर सरकारी बस पलटी

पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर सरकारी बस पलटी

13 Jan 2026

पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर सरकारी बस पलटी

महानगर कोलकाता में मंगलवार सुबह पार्क सर्कस से साइंस सिटी जा रही यात्रियों से भरी एक सरकारी बस तिलजला थाना अंतर्गत तपसिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के व्यस्त समय में बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और तपसिया मोड़ पर पलट गई। बस के पलटते ही अंदर फंसे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। दुर्घटना के बाद बस का मुख्य दरवाजा ऊपर की ओर फंसने के कारण यात्रियों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के पीछे का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के समय बस के गेट के पास फंसे कंडक्टर को भी सुरक्षित बाहर निकालकर चित्तरंजन अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से। दुर्घटना के चलते तपसिया मोड़ पर कुछ समय के लिए भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पलटी हुई बस को हटाकर सड़क को साफ करने का काम जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर सरकारी बस पलटी
पार्क सर्कस–साइंस सिटी रूट पर सरकारी बस पलटी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News